Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

विशेषण की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण सहित संपूर्ण जानकारी

विशेषण किसे कहते हैं?

विशेषण वे शब्द होते हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं। ये शब्द वाक्य में संज्ञा के साथ लगकर संज्ञा की विशेषता बताते हैं। जैसे- बड़ा, लम्बा, भारी, सुंदर, कायर, टेढ़ा–मेढ़ा, खट्टा आदि विशेषण शब्दों के कुछ उदाहरण हैं।

विशेष्य किसे कहते हैं?

वाक्य में जिस संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बतायी जाती है उन्हें विशेष्य कहते हैं।

विशेषण के भेद कितने हैं?

विशेषण के मुख्यतः 6 भेद होतेे हैं। सामान्यतः आठ भेद होते हैं :-
  • गुणवाचक विशेषण 
  • संख्यावाचक विशेषण 
  • परिमाणवाचक विशेषण 
  • सार्वनामिक विशेषण 
  • व्यक्तिवाचक विशेषण 
  • प्रश्नवाचक विशेषण 
  • तुलनबोधक विशेषण 
  • सम्बन्धवाचक विशेषण 

गुणवाचक विशेषण किसेेे कहते हैं?

जो विशेषण हमें संज्ञा या सर्वनाम के रूप, रंग आदि का बोध कराते हैं वे गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं। 
जैसे:
  • ताज महल एक सुन्दर इमारत है। 
  • जापान में स्वस्थ लोग रहते हैं। 

संख्यावाचक विशेषण किसे कहतेे हैं?

ऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की संख्या के बारे में बोध कराते हैं वे शब्द संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं।
जैसे: -
  • दुनिया में सात अजूबे हैं। 

परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते हैं?

जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा के बारे में बताते हैं वे शब्द परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं।
 जैसे:-
  • मुझे एक किलो टमाटर लाकर दो।
  • जाओ एक मीटर कपड़ा लेकर आओ।

सार्वनामिक विशेषण किसे कहते हैं?

जो सर्वनाम शब्द संज्ञा से पहले आएं एवं विशेषण की तरह उस संज्ञा शब्द की विशेषता बताएं तो वे शब्द सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं।
जैसे:
  • यह लड़का कक्षा में अव्वल आया।
  • यह लड़की वही है जो मर गयी थी।


व्यक्तिवाचक विशेषण किसे कहते हैं?

जो शब्द असल में व्यक्तिवाचक संज्ञा से बने होते हैं और विशेषण शब्दों का निर्माण करते हैं, वे शब्द व्यक्तिवाचक विशेषण कहलाते हैं।
जैसे: -
  • आपका यह लखनवी अंदाज़ मुझे अच्छा लगा।
  • हमारी दूकान पर जयपुरी मिठाइयां मिलती हैं।

संबंधवाचक विशेषण किसे कहते हैं?

जब विशेषण शब्दों का प्रयोग करके किसी एक वस्तु या व्यक्ति का संबंध दूसरी वस्तु या व्यक्ति के साथ बताया जाए, तो वह संबंधवाचक विशेषण कहलाता है।
जैसे: -
  • ज्वालामुखियों की भीतरी सतह ज्यादा गरम होती है।

तुलनाबोधक विशेषण किसे कहते हैं?

 जिन शब्दों से दो वस्तुओं कि परस्पर तुलना की जाती है वे शब्द तुलनाबोधक विशेषण कहलाते हैं।
जैसे:-
  • राम सुरेश से ज्यादा सुन्दर है।
  • ज़िन्दगी में एक शेर की भांति निडर होना चाहिए।
  • सभी महासागरों में प्रशांत महासागर विशालतम है।

 प्रश्नवाचक विशेषण किसे कहते हैं?

ऐसे शब्द जिनका संज्ञा या सर्वनाम में जानने के लिए प्रयोग होता है, जैसे कौन, क्या आदि वे शब्द प्रश्नवाचक विशेषण कहलाते हैं।
जैसे:-
  • मेरे जाने के बाद कौन यहाँ आया था ?
  • तुम कौन सी वस्तु के बारे में बात कर रहे हो?

Post a Comment

2 Comments
  1. आपने हिंदी व्याकरण के बारे में बहुत अच्छी जानकारी दी सर।

    ReplyDelete
  2. bahut hi achhi jankari hindi vyakarn ke bare me di hai

    ReplyDelete
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad