Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

विराम चिह्न की परिभाषा एवं उदाहरण सहित संपूर्ण जानकारी

विराम चिह्न किसे कहते हैं?

अपने भावों का अर्थ स्पष्ट करने के लिए या एक विचार और उसके प्रसंगों को प्रकट करने के लिए हम रुकते हैं। इसी को विराम कहते है, इन्हीं विरामों को प्रकट करने के लिए हम जिन चिह्नों का प्रयोग करते है, उन्हें 'विराम चिह्न' कहते है।
यदि विराम-चिह्न का प्रयोग न किया जाए तो अर्थ का अनर्थ हो जाता है।
जैसे-
  • रोको मत जाने दो। 
  • रोको, मत जाने दो।
  • रोको मत, जाने दो।
यहां तीनों वाक्यों में विराम चिह्न के प्रयोग से अर्थ परिवर्तन हुआ है।

हिंदी में प्रचलित प्रमुख विराम चिह्न निम्नलिखित है- 

  • अर्द्ध विराम (Semi colon) ( ; )
  • अल्प विराम (Comma)( , )
  • उप विराम (Colon) [ : ]
  • पूर्ण विराम(Full-Stop) ( । )
  • विस्मयादिबोधक चिह्न (Sign of Interjection)( ! )
  • कोष्ठक (Bracket) ( () )
  • प्रश्नवाचक चिह्न (Question mark) ( ? )
  • अवतरण चिह्न या उद्धरणचिह्न (Inverted Comma) ( ''... '' )
  • लाघव चिह्न (Abbreviation sign) ( o )
  • योजक चिह्न (Hyphen) ( - )
  • रेखांकन चिह्न (Underline) (_)
  • आदेश चिह्न (Sign of following) ( :- )
  • लोप चिह्न (Mark of Omission)(...)

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad