काल किसे कहते है?
काल का अर्थ क्या होता है : काल का अर्थ होता है– समय। क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने के समय का पता चले उसे काल कहते हैं।काल के उदाहरण -
- मैंडम पढ़ा रही थीं।
- श्रवण पढ़ रहा है।
- राम गीता पढ़ता है।
- दिनेश कल दिल्ली जाएगा।
काल के कितने भेद होते है?
काल के मुख्य रूप से तीन भेद होते है। जिनके नाम निम्न प्रकार है:-
- भूतकाल
- वर्तमान काल
- भविष्य कल
1. वर्तमान काल किसे कहते है, परिभाषा -
क्रिया के जिस रूप से समय का पता चले और क्रिया व्यापर का वर्तमान समय में पता चले उसे वर्तमान काल कहते हैं। पहचान के लिए जिन वाक्यों के अंत में ता , ती , ते , है , हैं आते हैं वो वर्तमान काल कहलाता है।वर्तमान काल के उदाहरण :-
- राम अभी-अभी आया है।
- सोहन पढ़ रहा है।
- पुजारी पूजा कर रहा है।
- राज गाता है।
- राम खाता है।
- राम पढ़ता है।
वर्तमान काल के कितने भेद/प्रकार होते है?
- सामान्य वर्तमान काल
- अपूर्ण वर्तमान काल
- पूर्ण वर्तमान काल
- संदिग्ध वर्तमान काल
- तात्कालिक वर्तमान काल
- संभाव्य वर्तमान काल
(1). सामान्य वर्तमान काल किसे कहते है, परिभाषा -
सामान्य वर्तमान काल :- जिस क्रिया से क्रिया के सामान्य रूप का वर्तमान में होने का पता चलता है उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं। जिन वाक्यों के अंत में ता है , ती है , ते है , ता हूँ , ती हूँ आदि आते हैं उसे सामान्य वर्तमान काल कहते है।
सामान्य वर्तमान काल के उदाहरण -
- सीता पढती है।
- राम घर जाता है।
- राम गेंद खेलता है।
- राम गाता हूँ।
- कमल पड़ता है।
(2). अपूर्ण वर्तमान काल किसे कहते है, परिभाषा -
अपूर्ण वर्तमान काल :- अपूर्ण का अर्थ होता है – अधुरा। क्रिया के जिस रूप से कार्य के लगातार होने का पता चलता है उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते है। जिन वाक्यों के अंत में रहा है, रहे है, रही है, रहा हूँ आदि आते है उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं।
अपूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण -
- राम गेंद खेल रहा है।
- श्याम नाच रहा है।
- कर्ण पत्र लिख रहा है।
- रीता गीत गा रही है।
- राम लिख रहा है।
- लक्ष्मण घर जा रहा है।
- राम आ रहा है।
(3). पूर्ण वर्तमान काल किसे कहते है, परिभाषा -
पूर्ण वर्तमान काल : क्रिया के जिस रूप से कार्य के अभी पूरे होने का पता चलता है। उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते है। इसमें हमें क्रिया के व्यापार के तत्काल पूरे होने के बारे में पता चलता है।
पूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण -
- सीता ने गेंद खेली है।
- श्याम आया है।
- पत्र भेजा गया है।
(4). संदिग्ध वर्तमान काल किसे कहते है, परिभाषा -
संदिग्ध वर्तमान काल : जिन वाक्यों के अंत में ता होगा, ती होगी, ते होंगे आदि आते हैं, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं।
संदिग्ध वर्तमान काल के उदाहरण -
- सीता पत्र लिखती होगी।
- सीता आती होगी ।
- रमेश खाता होगा।
- श्याम रोता होगा।
- राम जाता होगा।
(5). तात्कालिक वर्तमान काल किसे कहते है, परिभाषा -
तात्कालिक वर्तमान काल : क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता हो कि कार्य वर्तमान में हो रहा है, उसे तात्कालिक वर्तमान काल कहते हैं।
तात्कालिक वर्तमान काल के उदाहरण -
- राम जा रहा है।
- हम कपड़े पहन रहे हैं।
(6). संभाव्य वर्तमान काल किसे कहते है, परिभाषा -
संभाव्य वर्तमान काल :- संभाव्य का अर्थ होता है संभावित या जिसके होने की संभावना हो। इससे वर्तमान काल में काम के पूरे होने की संभावना होती है उसे संभाव्य वर्तमान काल कहते हैं।
संभाव्य वर्तमान काल के उदाहरण -
- राम लौटा हो।
- लक्ष्मण चलता हो।
2. भूतकाल किसे कहते है, परिभाषा -
भूतकाल का क्या अर्थ होता है : भूतकाल का अर्थ होता है - बिता हुआ। क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का पता चले उसे भूतकाल कहते हैं। इसकी पहचान वाक्यों के अंत में था , थे , थी आदि से होती है।भूतकाल के उदाहरण :-
- वह आयी था।
- उसने पत्र लिखा था।
- राम पटना गया था।
- राम ने रावण का वध किया था।
- दादा जी कहानी सुना रहे थे।
- राज खेलने गया था।
भूतकाल के प्रकार कितने होते है?
भूतकाल के मुख्य रूप से निम्न प्रकार है:-
- सामान्य भूतकाल
- आसन्न भूतकाल
- पूर्ण भूतकाल
- अपूर्ण भूतकाल
- संदिग्ध भूतकाल
- हेतुहेतुमद् भूतकाल
- समयकालीन भूतकाल
(1). सामान्य भूतकाल किसे कहते है, परिभाषा -
सामान्य भूतकाल:- जिस काल से भूतकाल की क्रिया के विशेष समय का बोध नहीं होता है उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं। पहचान के लिए जिन वाक्यों के अंत में आ , ई , ए , था , थी , थे आते हैं, वहां सामान्य भूतकाल होता है।
सामान्य भूतकाल के उदाहरण :-
- खिलाडी खेलने गये।
- मनु घर गया।
- राम स्कूल गया।
- सीता समाचार देखा।
- राम ने पत्र लिखा।
(2). आसन्न भूतकाल किसे कहते है, परिभाषा -
आसन्न भूतकाल क्या है :- आसन्न का अर्थ होता है -निकट। क्रिया के जिस रूप से हमें यह पता चले की क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई है उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं।
आसन्न भूतकाल के उदाहरण :-
- राम ने सेव खाया है।
- वह अभी सोकर उठा हूँ।
- राम ने दवा खायी है।
- सिपाही ने चोर को पकड़ लिया।
- राम ने पत्र लिखा है।
(3). पूर्ण भूतकाल किसे कहते है, परिभाषा -
पूर्ण भूतकाल :- क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है की कार्य निश्चित किये गये समय से पहले ही पूरा हो चूका था उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं। पहचान के रूप में जिन वाक्यों के अंत में था , थी , थे , चूका था , चुकी थी , चुके थे आदि आते हैं, वो पूर्ण भूतकाल होता है।
पूर्ण भूतकाल के उदाहरण :-
- सीता ने नृत्य किया।
- राम दिल्ली गया था।
- लिपिक पत्र लाया था।
- रानी ने गीत गया था।
- राम ने पत्र लिखा था।
- उसने राम को मारा था।
(4). अपूर्ण भूतकाल किसे कहते है, परिभाषा -
अपूर्ण भूतकाल :- क्रिया के जिस रूप से कार्य के भूतकाल में शुरू होने का पता चले लेकिन खत्म होने का पता न चले उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं। पहचान के लिए जिन वाक्यों के अंत में रहा था , रही थी , रहे थे आदि आते हैं वे अपूर्ण भूतकाल होते हैं।
अपूर्ण भूतकाल के उदाहरण :-
- राज लिख रहा था।
- राम जा रहा था।
- रमेश गीत गा रहा था।
- रमन मैदान में घूम रहा था।
- सुरेश पढ़ रहा था।
- चिट्ठी लिखी जाती थी।
- सीता हंस रही थी।
(5). संदिग्ध भूतकाल किसे कहते है, परिभाषा -
संदिग्ध भूतकाल :- क्रिया के जिस रूप से अतीत में हुए या करे हुए कार्य पर संदेह प्रकट किया जाये उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं। जिन वाक्यों के अंत में गा, गे, गी आदि आते हैं, वे वाक्य संदिग्ध भूतकाल के होते हैं।
संदिग्ध भूतकाल के उदाहरण :-
- सुरेश जयपुर गया था।
- बस छूट गई होगी।
- सीता चली गई होगी।
- बच्चे क्रिकेट खेले होंगे।
- राम ने पत्र लिखा होगा।
(6). हेतुहेतुमद् भूतकाल किसे कहते है, परिभाषा -
हेतुहेतुमद् भूतकाल :- क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि कार्य हो सकता था लेकिन दूसरे कार्य की वजह से हुआ नहीं उसे हेतुहेतुमद् भूतकाल कहते हैं। इसमें पहली क्रिया दूसरी क्रिया पर निर्भर होती है। पहली क्रिया तो पूरी नहीं होती लेकिन दूसरी भी पूरी नहीं हो पाती।
हेतुहेतुमद् भूतकाल के उदाहरण :-
- सीता आगरा जाती तो ताजमहल देखती।
- यदि रमेश आता तो वह चला जाता।
- रमेश मेहनत करता तो सफल हो जाता।
- यदि राम ने पत्र लिखा होता तो लक्ष्मण अवश्य आता।
(7). समयकालीन भूतकाल किसे कहते है, परिभाषा -
समयकालीन भूतकाल :- जिन वाक्यों के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि आते हैं और समय का निश्चित बोध होता है उसे समयकालीन भूतकाल कहते हैं।
समयकालीन भूतकाल के उदाहरण :-
- बच्चे पिछले तीन घंटे से टीवी देख रहे थे।
- वे दो दिन से खेल रहे हैं।
3. भविष्य काल किसे कहते है, परिभाषा -
क्रिया के जिस रूप से क्रिया के आने वाले समय में पूरा होने का पता चले उसे भविष्य काल कहते हैं। इससे आगे आने वाले समय का पता चलता है। जिन वाक्यों के अंत में गा , गे , गी आदि आते हैं वे भविष्य काल होते हैं।भविष्य काल के उदाहरण -
- राज देर तक पढ़ेगा।
- सीता नाचेगी।
- रमेश पत्र लिखेगा।
- राम आम लायेगा।
- राम कल पढ़ेगा।
- राम किताब पढ़ेगा।
भविष्य काल के कितने भेद/प्रकार होते है -
- सामान्य भविष्य काल
- संभाव्य भविष्य काल
- हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्य काल
(1). सामान्य भविष्य काल किसे कहते है, परिभाषा -
सामान्य भविष्य काल :- जिन शब्दों के अंत में एगा, एगी, एगे आदि आते हैं उन्हें सामान्य भविष्य काल कहते हैं। इससे क्रिया के भविष्य में होने का पता चलता है।
सामान्य भविष्य काल के उदाहरण -
- रमेश अख़बार बेचेगा।
- राम पढ़ेगा।
- बच्चे खेलने जायेंगे।
- राम घर जायेगा।
- राम पत्र लिखेगा।
(2). संभाव्य भविष्य काल किसे कहते है, परिभाषा -
संभाव्य भविष्य काल :- क्रिया के जिस रूप से आगे कार्य होने या करने की संभावना का पता चले उसे संभाव्य भविष्य काल कहते हैं।
संभाव्य भविष्य काल के उदाहरण -
- शायद कल रमेश दिल्ली जाए।
- शायद कल वर्षा हो।
- संभव है कि राम पत्र लिखे।
- शायद आज वर्षा हो।
- राम विजयी होगा।
(3). हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्य काल किसे कहते है, परिभाषा -
हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्य काल:- क्रिया के जिस रूप से एक कार्य का पूरा होना दूसरी आने वाले समय की क्रिया पर निर्भर हो उसे हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्य काल कहते है।
हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्य काल के उदाहरण -
- अगर तुम मेहनत करोगे तो फल अवश्य मिलेगा।
- वह आये तो मैं जाऊ।
- वह पढ़ेगा तो सफल होगा।
- जो कमाए सो खाए।
- वह कमाए तो मैं खाऊ।
Tags : kaal ke udaharan bhootkaal ke udaharan kaal kya hai apurna vartaman kaal ke udaharan bhavishyat kaal kise kahate hain bhootkaal kise kehte hain call kise kahate hain kal ke kitne bhed hote hain वर्तमान काल किसे कहते हैं भूतकाल किसे कहते हैं काल किसे कहते हैं उसके भेद काल के कितने भेद होते हैं वर्तमान काल की परिभाषा भविष्यत काल किसे कहते हैं काल worksheet भविष्य काल के वाक्य कारक किसे कहते हैं टेंस किसे कहते हैं.